राउरकेला:30//8,(कलिंग समाचार)शहर में गणेश पूजा को लेकर पूरा हर्ष का माहौल है वहीं कई गणेश पूजा कमेटी के द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है वहीं कई गणेश पूजा कमेटी के द्वारा शाम के समय गणेश जी की आरती करने के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हर दिन किया जा रहा है इसी कड़ी में गुरुद्वारा रोड के सम्राट गणेश पूजा कमेटी के द्वारा रजक जयंती वर्ष को लेकर हर दिन शाम के समय गणेश जी की आरती के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है वही कमेटी के द्वारा विशाल मूर्ति को बैठने के साथ-साथ विशाल पंडाल को फूलों से सजाने के साथ रंगीन लाइटों से सजाया गया है कमेटी के अध्यक्ष संजय मंडल सचिव राजकुमार पटनायक एवं सक्रिय सदस्यों में रंजीत कुमार राहुल गुरमीत सिंह मनप्रीत सिंह संदीप करण पंडित अभिषेक संतोष सिंह समेत अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान है वही गणेश पूजा को लेकर राउरकेला शहर के विभिन्न कमेटी के द्वारा आकषर्णिया पंडाल बनाने के साथ-साथ हर दिन प्रसाद वितरण कार्यक्रम के समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम किया जा रहे हैं

