राउरकेला 27/9,(कलिंग समाचार) “स्वच्छता ही सेवा – 2026”, सामूहिक सफाई अभियान के तहत आज राउरकेला नगर निगम की ओर से तरकेरा धवलेश्वर शिव मंदिर में सामूहिक सफाई अभियान शुरू किया गया, जिसमें मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। “स्वच्छ राउरकेला – हमारी पहचान” तथा “स्वच्छ भारत विकसित भारत” के नारों के साथ आयोजित इस सामूहिक सफाई अभियान में तरकेरा धवलेश्वर शिव मंदिर समिति ने भी अपना सहयोग दिया।राउरकेला नगर निगम की ओर से चलाए गए इस सफाई अभियान में राउरकेला नगर निगम की उप-आयुक्त अनिता नायक, रघुनाथपल्ली के पूर्व विधायक एवं तरकेरा धवलेश्वर शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष रबि देहुरी, मंदिर के मुख्य पुजारी बिरंचि देहुरी, अनिरुद्ध स्वाईं, अनिल साहू, आरएमसी सफाई निरीक्षक ए. के. आचार्य, आरएमसी सफाई पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार स्वाईं, सफाई कर्मी चंदन राज, बुलु मुखी, चित्रालक्ष्मी स्वाईं, धरित्री दक्षिणराय, विष्णुप्रिया दक्षिणराय प्रमुख रूप से शामिल हुए।

