पुलिस प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण रहा आयोजन, झांकियों ने मोहा लोगों का मन
राउरकेला:26//9,(कलिंग समाचार)शहर के मुख्य मार्ग समेत रिहायशी क्षेत्र सिविल टाउनशिप एवं बसंती कॉलोनी एवं छेड के ब्राइटलैंड वेलफेयर गणेश पूजा कमेटी के समापन पर शुक्रवार को मुख्य मार्गों से भव्य गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और धार्मिक उत्साह के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।शोभायात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों से पहुंचे झांकी कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। वही मंगल भवन के समक्ष शिवाजी मार्ग गणेश पूजा कमेटी एवं डेली मार्केट नवयुवक संघ गणेश पूजा समिति अन्य गणेश पूजा कमेटी के द्वारा विसर्जन शोभायात्रा निकल गई जिसमें गणेश पूजा कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य गण काफी संख्या में शामिल हुएपूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिसकर्मियों की निगरानी में शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। वही राउरकेला महानगर निगम की ओर से बालू घाट स्थित कृत्रिम तालाब में भगवान गणेश जी की प्रतिमा को क्रेन की सहायता से विसर्जन किया गया जहां विभिन्न गणेश पूजा कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों की भीड़ देखने को मिली


