राउरकेला:8//9,(कलिंग समाचार) राउरकेला मुख्य मार्ग स्थित ज्ञान आकाश कॉम्प्लेक्स में जय श्री श्याम सेवा संघ की ओर से आयोजित मासिक श्री श्याम कृपा कीर्तन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्याम बाबा का मनमोहक फूलों से श्रृंगार किया गया, बाबा की दिव्य ज्योति जलाई गई छप्पन भोग लगाया गया जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। शाम 7 बजे से गणेश वंदना के बाद भजन का शुभारंभ किया गया जिसमें भजन प्रवाहक कोलकता लव अग्रवाल श्वेता कौशिक स्थानीय भजन गायकर रमन गंगावत न्यासा अग्रवाल ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्याम प्रेमियों को भाव-विभोर कर दिया। जिसे सुनकर भक्तजन भजनों पर झूमते और श्याम बाबा की भक्ति में लीन नजर आए।कार्यक्रम में जजमान के रूप में विकास बंसल (बीरमित्रापुर वाले) सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों की ओर से भजन प्रवाहक लव अग्रवाल को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के समापन पर श्याम रसोई के रूप में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। इस मासिक भजन कार्यक्रम में राउरकेला बिसरा बीरमित्रपुर एवं आसपास से श्याम भक्त काफी संख्या में शामिल हुए


