राउरकेला:26//8,(कलिंग समाचार)सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता तथा आम जनता को आपातकालीन सहायता प्रदान करने की जिम्मेदारी को प्रदर्शित करते हुए, सेल के राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) के अग्निशमन सेवा विभाग ने कालुंगा औद्योगिक विकास केंद्र (आई.डी.सी.) स्थित कावेरी पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग को बुझाने के सामूहिक प्रयास में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। यह घटना 25 अगस्त 2026 को लगभग दोपहर 12 बजे हुई, जब आग ने तेजी से पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। पेंट और थिनर का निर्माण करने वाली इस फैक्ट्री में अत्यधिक ज्वलनशील रसायनों से भरे बड़ी संख्या में ड्रम रखे हुए थे, जिससे आग और भड़क गई तथा आसपास की औद्योगिक इकाइयों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया। राज्य सरकार के अधिकारियों से सहायता के लिए तत्काल अनुरोध प्राप्त होने पर, आर.एस.पी. अग्निशमन सेवा ने शिफ्ट प्रभारी, श्री एम.एम.बेग के नेतृत्व में 21 अग्निशमन कर्मियों की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया।भीषण रासायनिक आग पर काबू पाने के लिए आर.एस.पी. ने 7 अग्निशमनवाहनों का विशेष बेड़ा भेजा। इसमें अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अग्निशमन वाहन, 4 फोमअग्निशमन वाहन, 14,000 लीटर क्षमता वाला एक हाई-कैपेसिटी फायर वाटर बॉउजरतथा एक सहायक अग्निशमन वाहन शामिल थे।ज्वलनशील पेंट सामग्री और थिन के ड्रमों में लगी आग को नियंत्रित करने केलिए अग्निशमन दल ने 3,500 लीटर अग्निशमन फोम तथा 750 किलोग्राम ड्राईकेमिकल फायर फाइटिंग पाउडर का इस्तेमाल किया। घटनास्थल पर अभियान कासमन्वय अग्निशमन सेवा के उप प्रबंधक, श्री एस.ए.ठाकोर ने किया।त्वरित समन्वय और रणनीतिक तरीके से किए गए अग्निशमन अभियान केमाध्यम से आग को सफलतापूर्वक सीमित करते हुए नियंत्रित कर बुझा दिया गया, इससेपहले कि वह आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में और फैलती। समय पर की गई इसकार्रवाई ने एक बार फिर राज्य प्रशासन और स्थानीय उद्योगों के लिए एक महत्वपूर्णआपदा-प्रबंधन सहयोगी के रूप में आर.एस.पी. की भूमिका को रेखांकित किया।

