राउरकेला:6//8,(कलिंग समाचार)सेल, राउरकेला स्टील प्लांट के नगर सेवा विभाग परिसर में नव-निर्मित आकर्षक प्रवेश द्वार का उद्घाटन 6 अगस्त, 2026 को कार्यपालक निदेशक (एच.आर.), श्री तरुण मिश्र द्वारा विधिवत किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह विभागीय परिसर की सौंदर्य वृद्धि एवं वातावरण को और अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में किए गए विकास कार्यों के पूर्ण होने का प्रतीक बना।इस अवसर पर मुख्य महा प्रबंधक (नगर सेवा एवं सी.एस.आर.), श्री टी.जी.कानेकर तथा मुख्य महा प्रबंधक (नगर इंजिनियंरिंग एवं उद्यानकृषि), श्री सी.एम.चुघ सहित नगर सेवा, नगर इंजिनियंरिंग एवं उद्यानकृषि विभागों के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। यह आकर्षक प्रवेश द्वार ने विभाग की स्वच्छ, सुंदर एवं पेशेवर कार्य संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला एक प्रमुख स्थापत्य आकर्षण है। प्रवेश द्वार के आसपास के क्षेत्र का समग्र विकास नगर इंजिनियंरिंग विभाग द्वारा उद्यानकृषि विभाग के सहयोग से किया गया। विकास कार्यों के अंतर्गत आकर्षक भूदृश्य (लैंडस्केपिंग), पथ निर्माण तथा विभिन्न संरचनात्मक सुधार शामिल थे। उद्घाटन समारोह के उपरांत गण्यमान्यों ने नगर सेवा विभाग परिसर में वृक्षारोपणकार्यक्रम में भी भाग लिया। श्री तरुण मिश्र, श्री टी.जी.कानेकर, श्री सी.एम.चुघ तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधरोपण कर सेल राउरकेला स्टील प्लांट की पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को पुन: रेखांकित किया।

