राउरकेला, 2//8// 2026,(कलिंग समाचार): लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास ने आज पर्यावरण संरक्षण, पुलिस कर्मियों के सम्मान और मित्रता के पर्व को एक साथ मनाते हुए प्लांटसाइट पुलिस स्टेशन में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम की मुख्य झलकियां: वृक्षारोपण प्लांटसाइट पुलिस स्टेशन परिसर में क्लब के सदस्यों द्वारा 20 वृक्षारोपण किया गया। क्लब का उद्देश्य हरित राउरकेला और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देना है। छाता वितरण पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को क्लब द्वारा 30 छाते वितरित किए गए। बरसात के मौसम में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को सुविधा हो, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई। मित्रता दिवस समारोह आज मित्रता दिवस के अवसर पर क्लब के सदस्यों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता का प्रतीक मनाया। क्लब अध्यक्ष ने कहा कि “सेवा और सौहार्द ही हमारी असली मित्रता है।”कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं प्लांटसाइट पुलिस स्टेशन के अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना की।क्लब ने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।लायंस क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास

