राउरकेला:30.7.2026,(कलिंग समाचार) “नवयुवक कांवड़िया संघ” राउरकेला के 60 कांवड़ियों की टोली /मंडली बाबा धाम के लिए राउरकेला स्टेशन से जयनगर एक्सप्रेस द्वारा जसीडीह के लिए रवाना हुए। उस मंडली में श्री सुमति जैन, सांवरमल अग्रवाल एवं चंदन लाल अग्रवाल की अगुवाई में मंडली अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। इनके अलावा उमाशंकर सिंघल, महेश अग्रवाल, आनन्द श्यामपुरिया, अजय अग्रवाल, पवन मित्तल, प्रदीप शर्मा, बजरंग गोयल, मुरारी लाल चोमाल, मोहित गोयल (हरियाणा से), रुपेश अग्रवाल, लक्ष्मण अग्रवाल, कमल अग्रवाल (हाथीबाड़ी से), छोटू जे बी मिक्सर, अर्जुन सिंह, सत्यनारायण चंदेल, प्रतिक बेहरा, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, संजीव बारिक। महिलाओं में अनीता अग्रवाल, कामिनी शर्मा, बरखा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल शशि चोमाल एवं बिलासपुर, बरगड़, बड़बिल, राजगांगपुर, हरियाणा के भी कांवड़ियें सम्मिलित है।यह मंडली विगत 57 साल से सावन के महिने में कांवड़ यात्रा कर रही है। ये सभी जसीडीह जायेंगे, फिर वहां से सुबह 3:00 बजे 31.7.2026 (शुक्रवार) को सुल्तानगंज जाएंगे। वहां से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके बुधवार 5 अगस्त के दिन बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पण करेंगे, साथ ही साथ उसी दिन बाबा बासुकीनाथ को भी जल अर्पण करके वापसी 6 अगस्त गुरुवार को मौर्या एक्सप्रेस द्वारा राउरकेला पहुंचेंगे। काफी परिजन राउरकेला स्टेशन में कांवड़ियों को छोड़ने के लिए आये थे एवं जय भोले, बोल बम जय शिव शंकर के उद्घोष से राउरकेला स्टेशन शंकरमय हो गया था।

