राउरकेला:28//7,(कलिंग समाचार) राउरकेला स्मार्ट सिटी के बसंती कॉलोनी स्थित बिहार सांस्कृतिक परिषद में रविवार, 26 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे से शिव चर्चा का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर करीब 500 से अधिक महिलाएं दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचीं और पूजा-अर्चना में शामिल हुईं। महिलाओं ने अपने सुहाग की दीर्घायु, परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए शिव गुरु से आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा कमिटी के अध्यक्ष, राजस्थान परिषद के अध्यक्ष, हरियाणा नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं चैम्बर ऑफ कॉमर्स के श्री शुभ पटनायक जी उपस्थित रहे महिलाओं ने शिव गुरु की महिमा और उनके संदेशों पर चर्चा की। विभिन्न भजन मंडलियों ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरे परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम, राउरकेला विधायक श्री शारदा प्रसाद नायक एवं डीआईजी श्री बृजेश राय का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बिहार सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह, संस्थापक श्री राम सिंह कार्यकारी अध्यक्ष श्री रवि राय जी, संजय सिंह, अरुण ताती, सीमा देवी, रूबी दास, रीता सिंह,एवं पुलिस प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग रहा।पूजा-अर्चना के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को देशी घी से तैयार पूरी, सब्जी और खीर का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह और प्रसन्नता देखी गई।

