राउरकेला:19//7,(कलिंग समाचार)वर्ष 2026-27 के लिए लायंस एवम लियो क्लब ऑफ राउरकेला वेदव्यास की नयी कार्यकरिणी का शपथ ग्रहण चैंबर भवन में गत 16 जुलाई को आयोजित किया गया.लायन मनोज अग्रवाल को अध्यक्ष, हितेश बोथरा सचिव, सी ए किशन अग्रवाल कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सूरज बापोडिया, संदीप अग्रवाल, पी आर ओ Adv राजेश अग्रवाल एवम् पूरी कार्यकरिणी को भागलपुर से आये पूर्व जिला गवर्नर मुख्य अतिथि लायन अनुपम सिंघानिया ने शपथ दिलाई. उन्होंने क्लब द्वारा किये जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की सराहना की एवम् सेवाओं को और अधिक जरूरतमंदो तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन ममता गौतम तथा फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दुर्गेश नंदिनी बिस्वाल सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा नयी कार्यकरिणी को बधाई संग प्रेरणा प्रदान की.साथ ही लियो क्लब के अध्यक्ष के रूप मे राधे गर्ग, सचिव रोहन बंसल एवम् यश अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ली.कार्यक्रम की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष लायन सी ए पवन अग्रवाल ने स्वागत भाषण से किया, तथा सचिव बिकास बिंदल ने गत वर्ष की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया.रीजन चेयरपर्सन लायन मेघा बेरीवाल, गेट वाइस चेयरपर्सन राधिका गौतम, जी एल टी कॉर्डिनेटर राजेश अग्रवाल, पूर्व डी जी पदम चरण नायक, हरदीप सिंह, ब्रज मोहन अग्रवाल, विनोद मोहंता, प्रवीण अग्रवाल, कैबिनेट मेंबर संतोष पारीक, सरोज पात्र, अक्षय जेना, पी के राउत, एवम विभिन्न क्लब से आये पदाधिकारियों ने नयी कार्यकरिणी को बधाई दी.अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने सेवा के विस्तार करते हुए लोगों के चेहरे पे मुस्कान लाने का प्रण लिया. कार्यक्रम मे आये सभी सदस्यों को एक छाता दिया गया जो वे किसी जरूरत मंद को प्रदान करेंगे.मंच संचालन लायन पायल अग्रवाल एवम् लायन कामना अग्रवाल ने किया. अंत मे उपाध्यक्ष लायन संजय अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

