राउरकेला:15//7,(कलिंग समाचार)भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर शहर में भक्ति और आस्था का माहौल बन गया है। इसी क्रम में संकटमोचन मौसी मां मंदिर की ओर से हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी महाप्रभु जगन्नाथ को मौसी बाड़ी पधारने का निमंत्रण दिया गया। पंडित सुदामा पाण्डेय के नेतृत्व में गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो उदितनगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंची।उदितनगर चौक पर श्रीजगन्नाथ मंदिर के कार्यकर्ताओं एवं पुजारियों ने संकटमोचन मौसी मां मंदिर से पहुंचे श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंदिर परिसर में महाप्रभु जगन्नाथ के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना एवं निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य यजमान शेषद्रि एवं उनकी धर्मपत्नी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से महाप्रभु की पूजा-अर्चना की और उन्हें मौसी बाड़ी आने का निमंत्रण अर्पित किया। इस दौरान महाप्रभु को विशेष वस्त्र एवं मिठाइयां भेंट की गईं। श्रद्धालुओं ने परिवार की ओर से महाप्रभु से रथ पर विराजमान होकर मौसी मां मंदिर पधारने का भावपूर्ण आग्रह किया।कार्यक्रम में आयोजित भजन संध्या ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों पर भावविभोर नजर आए। पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।आयोजन में बेदाम पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, श्यामा जायसवाल, विजय महतो, दीपक मोदी, ओमप्रकाश बापुडिया, एच. शेषशद्री, सुजीत चौधरी, रमेश गोपालवासिया सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

