राउरकेला:10//7,(कलिंग समाचार) ओडिशा में पहली से आठवीं कक्षा तक की पाठ्यपुस्तकों में कथित रूप से 1,678 तथ्यात्मक, भाषाई, मुद्रण, संपादन एवं अन्य गंभीर त्रुटियां पाए जाने तथा नीट प्रश्नपत्र लीक एवं छात्र आत्महत्या की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) और अभिभावक संघ के बैनर तले छात्रों, युवाओं और अभिभावकों ने उदितनगर स्थित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बिसरा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पाठ्यपुस्तकों में भारी त्रुटियां राज्य की शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और प्रशासनिक विफलता का प्रमाण हैं। साथ ही नीट पेपर लीक और उससे जुड़ी छात्र आत्महत्या की घटनाओं के लिए केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था को भी जिम्मेदार ठहराया गया। उन्होंने राज्य के स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।पूर्व डीवाईएफआई अध्यक्ष अधिवक्ता राज किशोर प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को अभिभावक संघ के राज्य महासचिव सुरेंद्र दास, डीवाईएफआई जिला अध्यक्ष शेखर शर्मा, पूर्व जिला सचिव चंद्रभानु दास और एसएफआई नेत्री मुक्ता दास ने संबोधित किया।प्रदर्शन को सीपीआई(एम) के राज्य समिति सदस्य जहांगीर अली, जिला सचिव मंडल सदस्य बिमान माइती, श्रीमंत बेहरा, जिला समिति सदस्य बी.पी. महापात्र, बसंत नायक, लक्ष्मीधर नायक, विश्वजीत माझी, एन.एन. पाणिग्राही, अरु दास, विनय बेहुरिया, प्रभात महांति, दिवाकर, अशोक दास, बुधनी मुंडारी, शांति मिंज, सुधांशु जेना, सम्बित स्वाईं, अनादि साहू, ललाटेंदु नायक, परेश महांति, प्रमोद परिड़ा और राजीव बसंत राय सहित अनेक नेताओं ने समर्थन दिया।

