राउरकेला,9//7,(कलिंग समाचार) सेक्टर-7 थाना क्षेत्र के सेक्टर-5 गोलघर स्थित रामेश्वरपाली निवासी तूफान बिंधानी की 16 जून 2026 को हुई हत्या के मामले में पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपियों के घरों को बुधवार को ध्वस्त करना शुरू कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हत्या प्रकरण में शामिल आरोपियों के मकानों को हटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पांच दिन पहले नोटिस जारी किया था। नोटिस में मकान खाली करने और निर्धारित समय के भीतर स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन ने मकान खाली करने के लिए निवासियों को पांच दिनों का समय भी दिया था।नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया गया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।राउरकेला पुलिस और जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। हत्या मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई भी जारी है।

