राउरकेला 4/7:(कलिंग समाचार) हनुमान वाटिका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से उदितनगर ओरामपाड़ा में त्रि-दिवसीय (तीन दिवसीय) श्री श्री लक्ष्मीनृसिंह (श्री गुंडिचा मंदिर) का प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव 3 जुलाई से शुरू हो गया है। हनुमान वाटिका के श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु, बड़े भाई श्री बलभद्र और देवी सुभद्रा के साथ श्री सुदर्शन, गुंडिचा यात्रा (रथ यात्रा) के दौरान यहाँ आकर श्री श्री लक्ष्मीनृसिंह मंदिर के आड़प मंडप में विराजमान होंगे।इस त्रि-दिवसीय श्री श्री लक्ष्मीनृसिंह (गुंडिचा मंदिर) प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव के पहले दिन जलयात्रा, घट स्थापना, अग्नि स्थापना, मंडलादि पूजा और यज्ञ का शुभारंभ हो चुका है। वहीं आज दूसरे दिन सूर्य पूजा, गोपूजा, यज्ञ अनुष्ठान और लक्ष्मीनृसिंह जी के महास्नान के साथ शयन कार्य संपन्न हुआ। हर शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रविवार को सूर्य पूजा, गोपूजा, मंदिर प्रतिष्ठा के साथ-साथ श्री श्री लक्ष्मीनृसिंह जी का प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव आयोजित किया जाएगा, जबकि शाम को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ प्रसाद सेवन (भंडारा) कार्यक्रम का आयोजन होगा।आज श्री श्री लक्ष्मीनृसिंह मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव के दूसरे दिन मंदिर कमेटी की ओर से मुख्य रूप से श्रीमती सविता राय, हरिहर राउतराय, सुनाकर नायक, अमिताभ सामल, जीतू पटनायक, हीरोज राय, अरुण कुशाल, वीरकिशोर नायक, डी उपेंद्र, अमरजीत नायक आदि उपस्थित थे।

