राउरकेला:21//6,(कलिंग समाचार)राजस्थान परिषद की वार्षिक साधारण सभा आज रविवार के दिन सुबह 11 बजे आरंभ हुई भगवान गणेश जी के प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें राजस्थान परिषद के अध्यक्ष जुगल किशोर मारोठिया समेत पदाधिकारी पूर्व अध्यक्षगण एवं वरिष्ठ सदस्यगण शामिल हुए इस मौके पर अध्यक्ष जुगल किशोर मारोठिया ने स्वागत भाषण देने के साथ अपना वक्तव्य रखा सचिव ललित केजरीवाल ने वर्ष भर की रिपोर्ट पेश की कोषाध्यक्ष मुकेश राज केडिया ने वर्ष भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया इसके इसके बाद पूर्व अध्यक्ष बद्री नारायण महेश्वरी शैलेंद्र मारोठिया संतोष अग्रवाल सरोज टेबरीवाल प्रेम मोदी अरुण पारीक संरक्षक समिति सदस्य रमेश राजूका विनोद मोदी सुरेश केजरीवाल को पुष्पगुछ देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र मारोठिया बद्री नारायण महेश्वरी संतोष अग्रवाल समेत जगदीश हरित भगवती नरेडी दिलीप शर्मा रवि बगड़िया नटवर बगड़िया पवन गेडिया ने राजस्थान परिषद के अमर भवन के विकास समेत हो रहे कार्यों की प्रशंसा की वही राजस्थान परिषद द्वारा संचालित सेवा सदन अस्पताल के विकास को लेकर अपना-अपना वक्तव्य रखा खासकर सेवा सदन अस्पताल में और ज्यादा रोगियों को कैसे ज्यादा से ज्यादा सेवा प्रदान कर सके अस्पताल के विकास के साथ-साथ लोगों को अधिक से अधिक सेवा मोरिया किस प्रकार और दी जाए सेवा सदन अस्पताल को और ऊंचाई पर ले जाने के साथ-साथ लोगों की सेवा ज्यादा ही ज्यादा हम कैसे करें उसे पर गहन चर्चा की गई एवं आने वाली कमेटी को सेवा सदन पर ज्यादा ध्यान देने के लिए अपना-अपना सुझाव दिया इस मौके पर पूर्व अध्यक्षों एवं वरिष्ठ सदस्यों एवं सदस्यों के द्वारा दिए गए प्रतिक्रिया के ऊपर अध्यक्ष ने उसका जवाब दिया इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्यों का सामान सर्वाधिक उपस्थिति के लिए अशोक अग्रवाल सर्वाधिक सदस्य के लिए अशोक मोदी कर्मठ कार्यकर्ता संयोजक वनभोज के लिए अशोक अग्रवाल राजस्थान दिवस के लिए अशोक मोदी होली स्नेह मिलन के लिए मनोज अग्रवाल भोजन व्यवस्था के लिए विजय वेद हरियाली तीज मेला के लिए कन्हैया धवा लिया गणगौर उत्सव के लिए हेमा शर्मा सीमा नरेड़ी को सम्मानित किया गया वहीं मंच का संचालन विनय शर्मा ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन विनोद नरेड़ी ने दिया


