राउरकेला:16//5,(कलिंग समाचार)पूरे उड़ीसा समेत सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला शहर में गर्मी का प्रकोप एवं उमस से जनजीवन अस्त् व्यस्त हो गया है गर्मी के कारण तेज धूप समेत उम्रस से लोग काफी परेशान है वहीं दूसरी ओर मौसम का नजारा शाम के समय बदल जाता है तेज हवा तूफान के साथ बारिश भी बीच-बीच में हो रही है आज शनिवार के दिन राउरकेला शहर का तापमान 43 डिग्री के लगभग था वहीं तेज धूप के कारण लोग छतरी एवं सिर पर गमछा टोपी चश्मा पहनकर सड़क पर दिखाई दिए वहीं दूसरी और गर्मी एवं धूप से राहत पाने के लिए गन्ना रस नारियल पानी डाब कच्चा आम पानी लस्सी मट्ठा कोल्ड ड्रिंक पीते लोग दिखाई दिए वहीं दूसरी और सड़क के किनारे बैठने वाले सब्जी विक्रेता धूप से राहत पाने के लिए छतरी का सहारा लिए थे वर्तमान सुंदरगढ़ जिला समेत राउरकेला इस्पात शहर में तेज गर्मी एवं धूप से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है वहीं जिला प्रशासन की ओर से तेज धूप एवं गम से राहत के लिए लोगों को ओ आर एस का पॉच राउरकेला सरकारी अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद में मुफ्त में बांटा जा रहा है

