राउरकेला:16//5,(कलिंग समाचार)पति के दीर्घायु की कामना समेत घर में सुख समृद्धि को लेकर बट सावित्री पूजा को लेकर सुहागन महिलाएं लाल साड़ी लाल चुनरी ओढ़ कर बड पेड़ के नीचे पेड़ के नीचे पूजा अर्चना करने के साथ-साथ लाल सुता पेड़ को बांधा आज राउरकेला शहर के रेलवे कॉलोनी स्थित काली मंदिर परिसर में बट सावित्री पूजा को लेकर काफी संख्या में सुहागन महिलाओं की भीड़ देखने को मिली मंदिर के पुजारी गोलक बिहारी दास के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई महिलाओं को सावित्री मां की कथा सुनाई गई वहीं महिलाओं के द्वारा पूजा सामग्री फल फूल समेत साड़ी हाथ पंखी पूजा में चढ़ाई गई आज पूजा को लेकर काली मंदिर परिसर में सुबह से लेकर मध्यान तक महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली इसी प्रकार बसंती कॉलोनी बर्फ फैक्ट्री के चौक के पास स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में बट सावित्री पूजा को लेकर मंदिर के पुजारी के द्वारा महिलाओं को कथा सुनाई गई सुबह से ही मंदिर में भीड़ देखने को मिली इसी प्रकार हनुमान वाटिका पनपोष रोड स्थित तारिणी मंदिर पनपोश काली मंदिर देवगांव तारकेरा ढलेश्वर शिव मंदिर राउरकेला रेलवे स्टेशन के पास स्थित संकट मोचन मंदिर सेक्टर 3 अहिरावण जगन्नाथ मंदिर मां मंगला मंदिर बिरसा डहर रोड स्थित श्याम मंदिर मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों में बट सावित्री पूजा को लेकर सुहागन महिलाओं की गई जिसे लेकर काफी भीड़ मंदिर परिसर में देखने को मिली


