राउरकेला, 9//5:(कलिंग समाचार)हमारे प्रिय नेता कॉमरेड विष्णु मोहंती अब हमारे बीच नहीं रहे। आज शनिवार तड़के 3:15 बजे भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर भुवनेश्वर राज्य कार्यालय से होते हुए कोइडा, कालटा, रॉक्सी और राजामुंडा चौक के रास्ते आज शाम या रात तक राउरकेला पहुंचेगा। पार्थिव शरीर को उनके छेंड स्थित निवास पर रखा जाएगा।कल, रविवार सुबह 9 बजे, उनके पार्थिव शरीर को छेंड निवास से एक शोभायात्रा के रूप में निकाला जाएगा। यह यात्रा सीपीआई(एम) पार्टी कार्यालय (शक्ति नगर) होते हुए सुबह 10 बजे सेक्टर-16 स्थित सीआईटीयू जिला कार्यालय, श्रमिक भवन पहुंचेगी। वहां विभिन्न राजनीतिक दलों, ट्रेड यूनियनों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, सांसद, विधायक तथा राज्य एवं केंद्र स्तर के नेता कॉमरेड विष्णु मोहंती के अंतिम दर्शन करेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।इसके पश्चात, अंतिम यात्रा राउरकेला नए बस स्टैंड, राउरकेला वकील संघ कार्यालय और पानपोष होते हुए वेदव्यास जाएगी। कॉमरेड विष्णु मोहंती को चाहने वाले सभी व्यक्तियों, संस्थानों के प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों से अनुरोध है कि वे इस अंतिम विदाई यात्रा में शामिल हों।

