राउरकेला, 15//4,(कलिंग समाचार): इस वर्ष राउरकेला मेन रोड में आयोजित रामनवमी हनुमान अखाड़ा शोभायात्रा शांति और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। राउरकेला पुलिस की ओर से शोभायात्रा में शामिल हुए 15 अखाड़ा दलों में से अनुशासित प्रदर्शन के आधार पर चार अखाड़ा दलों को चयन कर पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया था।इसी उपलक्ष्य में आज राउरकेला पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान, राउरकेला पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सर्वश्रेष्ठ घोषित की गई अखाड़ा समितियों को कप (ट्रॉफी) देकर सम्मानित किया।नई पहल: राउरकेला पुलिस द्वारा पहली बार इस प्रकार की पुरस्कार व्यवस्था लागू की गई है। विजेता समितियां इस कप को एक वर्ष तक अपने पास रख सकेंगी। अगले वर्ष की रामनवमी शोभायात्रा से पहले उन्हें यह कप वापस करना होगा, जिसके बाद अगले विजेताओं को इसे सौंपा जाएगा।विजेता अखाड़ा समितियों की सूची:प्रथम श्री त्रिनाथ अखाड़ा समिति गांधी रोडद्वितीय श्री शिवशक्ति अखाड़ा समिति डीलक्स लेनतृतीय महावीर अखाड़ा समिति बिसरा रोडसर्वश्रेष्ठ बाबा शंभूनाथ अखाड़ा समिति कुम्हारपाड़ाइस गरिमामय समारोह में पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकिशोर मिश्र, श्रावणी नायक एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। आज इस कार्यक्रम में शहर के 15 अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए

