राउरकेला, 26/3:(कलिंग समाचार) आगामी रामनवमी उत्सव को शांतिपूर्ण और दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के लिए राउरकेला पुलिस द्वारा सक्रिय कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में राउरकेला पुलिस की ओर से शहर के बिसरा चौक से मुख्य मार्ग देकर उदितनगर अंबेडकर चौक में फ्लैग मार्च निकाला गया।राउरकेला के आरक्षी अधीक्षक नितेश वाधवानी के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सशस्त्र पुलिस बल के एक दल ने इस फ्लैग मार्च की कमान संभाली। यह मार्च विशेष रूप से संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा। इसका मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और रामनवमी से पहले नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना था।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस कर्मियों ने स्थानीय जनता और व्यापारियों से बातचीत की। लोगों से अनुरोध किया गया कि वे रामनवमी का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उत्सव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए:संवेदनशील इलाकों पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जा रही है।पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।राउरकेला पुलिस ने जनता की सुरक्षा और धार्मिक कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। प्रशासन का यह कदम क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण त्योहार के दौरान शांति, सद्भाव और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के प्रति उनकी तैयारी और समर्पण को दर्शाता है इस फ्लेग मार्च में अतिरिक्त एसपी राजकिशोर मिश्रा समेत पुलिस के आला अधिकारी एवं जवान शामिल थे

