राउरकेला:9//3,(कलिंग समाचार) शाखा, आईसीएआई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्राह्मणी क्लब, राउरकेला में महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का विषय “ रखा गया, जिसके अंतर्गत महिलाओं के मानसिक, शारीरिक और रचनात्मक सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीए असलेशा साहू, सीए हर्षिता मोदी और सीए हंसा अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपनी ओर से सराहनीय प्रयास किए।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आर्ट ऑफ लिविंग की वक्ता राधिका गौतम ने ध्यान के माध्यम से मानसिक शक्ति और सकारात्मक जीवन शैली पर अपने विचार साझा किए। वहीं डॉ. सयमस्तुति पटनायक (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी और समय पर जांच एवं रोकथाम के महत्व को समझाया।इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए सस्मिता बिस्वाल द्वारा मंडला आर्ट वर्कशॉप भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त किया।इस अवसर पर राउरकेला शाखा के अध्यक्ष सीए पंकज गर्ग ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राउरकेला शाखा सदैव महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, सीए की जीवनसाथी तथा उनके परिवार की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

