राउरकेला:8//3,(कलिंग समाचार)महाराजा अग्रसेन पैलेस में आयोजित महाराजा अग्रसेन सेवा संघ की रजत जयंती समारोह का आरंभ बहुत ही शानदार अंदाज़ में हुआ । महाराज अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश बापूडिया ,कार्यक्रम के संयोजक सुरेश केजरीवाल एवं उपाध्यक्ष रमेश गोपालवाशीया , सचिव पूरन मन अग्रवाल कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल के अलावा आज के मुख्य अतिथि श्री शारदा प्रसाद नायक राउरकेला विधायक मंच पर आसीन थे संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश बापुडीया ने सभी उपस्थित मेहमानों का स्वागत किया एवं संयोजक सुरेश केजरीवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी मुख्य अतिथि श्री शारदा प्रसाद जी नायक ने कहा कि मारवाड़ी समाज ने शुरू से ही राउरकेला के उत्थान में बहुत योगदान दिया है उन्होंने अमर भवन और हरियाणा भवन के अलावा महाराजा अग्रसेन पैलेस की भी पूरी भूरी प्रशंसा की ।आज के कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण इंडियाज गॉट टैलेंट शो के विनर गोल्डन गर्ल एवं उपविजेता बीट ब्रेकर्स के कार्यक्रम और उनकी प्रस्तुति रही । इसके अलावा लोगों ने राजस्थानी एवं हरियाणा परम्पराएँ के अनुसार आयोजित चौकी ढाणी का भी ख़ूब आनंद एवं स्वाद लिया इसके आयोजन के लिए राजस्थान राजस्थान के बीकानेर एमा जयपुर से रसोई बनाने के लिए कलाकार बुलाए गए थे इस कार्यक्रम को आयोजित करने में हर्ज खेदडिया, देवान्स अग्रवाल,राहुल अग्रवाल, ललित केजरीवाल पवन खेमानी, बंटी पोद्दार, गौरव चौधरी गौरव सिंहल चंदन अग्रवाल मनोज अग्रवाल, का विशेष सहयोग रहा


