राउरकेला:7//3,(कलिंग समाचार)कोएल नगर स्थित श्री श्री जगन्नाथ और बाबा अखंडलमणि मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में ‘पुष्पांजलि सेवा समिति’ द्वारा पवित्र दोल पूर्णिमा के अवसर पर ‘मिलन कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।ट्रस्टी ब्रजेंद्र दाश के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 20 विमानों देवताओं की पालकियों ने भाग लिया।पहली बार आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर दर्शन किए। इस अवसर पर सेक्टर-16 राधाकृष्ण ट्रस्ट की ओर से मधुर भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी आलोक रंजन मल्लिक के साथ अन्य ट्रस्टीगण—प्रदीप कुमार पंडा, मनोज कुमार पंडा, विनय मोहंती, डॉ. सनातन प्रधान, अमूल्य मिश्र और संतोष कुमार पाणिग्रही मिटू नना उपस्थित थे। साथ ही पुष्पांजलि संस्थान के दिगंत पाणि, सुकांत लेंका, पूर्णचंद्र दास, गोपाल जेना, सुनाकर दास और नारायण खटुया आदि ने कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन किया। मंदिर के सभी ‘दइता सेवायतों’ ने भी इस पूरे आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग दिया।

