राउरकेला:3//3,(कलिंग समाचार)बिसरा डाहर परिवार की ओर से वर्ष 2026 को लेकर मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर के सामने मैदान में होलिका दहन का भव्य आयोजन किया गया देर रात 12 बचकर 40 मिनट से मंदिर के पुजारी के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना आरंभ की गई वही जजमान के रूप में नरेश अग्रवाल पूजा में शामिल हुए इसके बाद मंत्र उच्चारण कर पूजा अर्चना की गई होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया जिसे लेकर उपस्थित भक्तों के द्वारा भक्त पहलाद की जयकार से पूरा अचल गूंज उठा वही काफी संख्या में लोग इस होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल हुए वहीं नव विवाहित महिलाएं ने होलिका की परिक्रमा की गीत गए इस मौके पर होली के गीत भी बज रहे थे सभी ने एक दूसरे को रंगों का त्यौहार होली को लेकर गुलाल अबीर लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस कार्यक्रम में बीसरा डाहार परिवार के सुरेश अग्रवाल राजेश अग्रवाल दिलीप शर्मा शैलेंद्र अग्रवाल बमकैस सुरेखा विनोद जायसवाल अरविंद ठाकुर दीपू प्रसाद राजेश झा रमेश मित्तल समेत परिवार के लोग शामिल हुए इसी प्रकार शहर के अन्य इलाकों में होलिका दहन का कार्यक्रम करने के साथ भजन एवं रंगारंग कार्यक्रम किया गया

