राउरकेला, 28//2:(कलिंग समाचार) सुंदरगढ़ जिला प्रशासन और ओडिशा सरकार के पंचायती राज एवं पेयजल विभाग के अंतर्गत कार्यरत ‘ओरमास’ के संयुक्त तत्वावधान में, राउरकेला के सेक्टर-13 स्थित मेलन मैदान में आज राष्ट्रीय स्तर के सरस स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। यह मेला 9 मार्च तक चलेगा।इस राष्ट्रीय स्तरीय मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि और ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष भवानी शंकर भोई ने किया। इस अवसर पर कई दुर्गा चरण तंती: विधायक, रघुनाथपालीडॉ. शुभंकर महापात्र: जिलापाल सुंदरगढ़सुरंजन साहू: पीडी डीआरडीए दीना दस्तगीर: अतिरिक्त जिलापाल सह नगर निगम आयुक्त, राउरकेलाफाबी रशीद: आईएएस प्रशिक्षुविजय कुमार नायक: उप-जिलापाल, पानपोषश्रीमती सीमा फातिमा एक्का: जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारीमुख्य अतिथि भवानी शंकर भोई ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वदेशी केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि एक आह्वान है। स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने और उपयोग करने से ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी।”जुएल ओराम (केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री एवं सांसद): उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर मेले की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।विधायक दुर्गा चरण तंती ने शहरवासियों से इस मेले का लाभ उठाने की अपील की और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया।मेले की मुख्य विशेषताएंइस मेले में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के हस्तशिल्प और उत्पादों का बड़ा संग्रह देखा जा सकता है:

