श्याम मंदिर का तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न
राउरकेला:28//2,(कलिंग समाचार) श्री श्याम फागुन महोत्सव को लेकर बिरसा दहर रोड श्याम मंदिर एवं हनुमान वाटिका परिसर स्थित त्रिशक्ति मंदिर परिसर में श्याम बाबा का फूलों से अलौकिक सिंगार दिव्य ज्योत एवं56 भोग लगाया गया वहीं पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई वहीं श्याम मंदिर पर तीन दिवसीय 44 श्याम फागुन महोत्सव को लेकर 27 तारीख शाम 7 बजे से शुक्रवार 28 तारीख शनिवार मध्यान्ह तक श्याम मंदिर में भजन का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राजनांदगांव से आकाश शर्मा बिलासपुर से श्री कृष्णनेहा हैदराबाद से श्याम बाबा का भजन सुनाया इस कार्यक्रम में राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक भी शामिल हुए शनिवार मध्यान श्याम बाबा की आरती कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इसी प्रकार त्रिशक्ति मंदिर परिसर में शुक्रवार की शाम 7 बजे से भजनों का कार्यक्रम किया गया जिसे लेकर श्याम बाबा रानी सती दादी एवं सालासर बालाजी का भव्य दरबार फूलों से सजाया गया जिसमें पश्चिम बंगाल कोलकता के रिद्धिमा शरदा देवासी शरदा राजस्थान जयपुर से साक्षी अग्रवाल के द्वारा एक से बढ़कर एक श्याम बाबा का भजन भक्तों को सुनाया गया बाबा के भजन सुन भक्त झूमने लगे नाचने लगे वही फूलों की होली श्याम नाम के रंग में खोली गई पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया अंत में श्याम बाबा की आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया इस कार्यक्रम में राउरकेला बीरमित्रपुर राजगांगपुर बिरसा से काफी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए


