राउरकेला:19//2,(कलिंग समाचार) सेक्टर 20, नेहरू पल्ली स्थित कोयल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का 18वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार नायक की अध्यक्षता, प्रधानाध्यापिका संध्यारानी जयसिंह के आह्वान और शिक्षक प्रफुल्ल कुमार स्वाईं के संयोजन में आयोजित इस समारोह में कई गणमान्य व्यक्तिय शामिल हुए मुख्य अतिथि: डॉ. अमित दास सम्मानित अतिथि: विकास पात्र निदेशक, सिदेश एवं समाजसेवी मुख्य वक्ता: कुंजबिहारी राउत उपाध्यक्ष, जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन एवं कवि विशिष्ट अतिथि: लिलीमा जयसिंह कोषाध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति अपने संबोधन में अतिथियों ने अनुशासन, संस्कार, शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता, सामाजिक उत्तरदायित्व, बड़ों का सम्मान और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान श्री स्वाईं ने अतिथियों का परिचय दिया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं, अध्यक्ष श्री नायक ने विद्यालय की समस्याओं और अभिभावकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। : विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं—झरना दास, प्रभासिनी नायक, विनीता अग्रवाल, दीप्तिमयी परिडा, रिया कुमारी, कान्हुचरण प्रधान, दुर्गा नायक, वर्षारानी बराड, मीना साहू और रिया बडाइक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में प्रधानाध्यापिका श्रीमती जयसिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

