मुख्य अतिथि पल्लवी नायक का शास्त्री जी और नमन
राउरकेला:10//2,.(कलिंग समाचार) लाल बहादुर शास्त्री चौक पर भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की नई प्रतिमा का अनावरण राउरकेला म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (आर एम सी) की डेप्युटी कमिशनर पल्लवी नायक द्वारा किया गया। इस अवसर पर शास्त्री चौक रेसिडेंशियल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम बंसल और सचिव सुरेश केजरीवाल, लायंस क्लब ऑफ़ राउरकेला वेदव्यास के अध्यक्ष सी. ए. पवन अग्रवाल और उनकी कार्यकारिणी के सदस्य विकास बिंदल एवं सी. ए. निखिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि पल्लवी नायक ने अपने संबोधन में कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का योगदान भारतीय राजनीति और समाज में कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का मशहूर नारा ‘जय जवान-जय किसान’ आज भी सभी को प्रेरित करता है और देशवासियों के लिए मार्गदर्शक है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में देवान्स अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। नई प्रतिमा की स्थापना और इसके लिए किए गए प्रयासों की सभी मेहमानों ने सराहना की। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम ने स्थानीय नागरिकों और संगठनों को एक मंच पर लाकर शास्त्री जी की याद को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

