राउरकेला:21//1,(कलिंग समाचार) हमीरपुर कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी स्थित श्री श्री नीलकंठेश्वर मंदिर का तृतीय स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में पुजारी के रूप में चित्तरंजन रथ ने पूजा संपन्न कराई, जबकि मंदिर के सचिव निरंजन सामंतराय ने मुख्य जजमान का दायित्व निभाया।इस विशेष अवसर पर भगवान श्री नीलकंठेश्वर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना, श्री हनुमान पूजा, होम-यज्ञ, नया ध्वज बंधन ध्वजारोहण पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग रहा जिनमेंज्योत्स्ना रानी राउत, पद्मावती बेहरा, निरंजन दास, बसंत कुमार देओ, हरेकृष्ण साहू, अशोक साहू, चंद्रभानु राउत, शुभश्री कर, निर्झरणी सामंतराय, प्रियव्रत महापात्र, गदाधर बेज, कैलाश चंद्र पात्रा, संजीव कर, शुभ्रा दास, सुषमा बेज, वीणापाणि साहू, संयुक्ता साहू, एस राजू, उर्मिला साहू, मंजू रानी गोथ, मीना सरकार, मौसममी सरकार, शांतिलता शतपथी, शांतिलता साहू, शोभा सिंह, श्रीकांत साहू, धर्मेंद्र दाश, रूमा पोद्दार और प्रीति शर्मा।मंदिर के अध्यक्ष प्रभात कुमार परिडा ने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पूरे कार्यक्रम का सुचारू रूप से प्रबंधन किया।कार्यक्रम के अनुशासित और सफलतापूर्वक संपन्न होने पर मंदिर कमेटी की ओर से सभी भक्तों और सहयोगियों को हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापत किया गया

