सुंदरगढ़, 20//01/26:(कलिंग समाचार) सुंदरगढ़ जिला प्रशासन द्वारा हेमगिर ब्लॉक परिसर में संयुक्त जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिलाधिकारी श्री सूरज कुमार पटनायक उपस्थित रहे और जनता की शिकायतों की सुनवाई की। कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 20 व्यक्तिगत शिकायतें थीं, जबकि 35 सामूहिक शिकायतें थीं। प्राप्त शिकायतों में से 4 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुरंजन साहू, एसडीपीओ (SDPO) श्री निर्मल कुमार महापात्र तथा सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इस जनसुनवाई को लेकर हिमगिर ब्लॉक परिसर में लोगों की भीड़ देखने को मिली सुबह से ही लोग सनी को लेकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे

