राउरकेला:13//1,(कलिंग समाचार)इस्पात शहर में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति को लेकर तिलकुट चूड़ा लड्डू तिल लड्डू गुड रेवाड़ी घेवर चूड़ा की बिक्री बाजारों में बहुत जोरों पर है वही आज राउरकेला शहर के मुख्य बाजार समेत डेली मार्केट ट्रैफिक मार्केट बसंती मार्केट छंद मार्केट पनपोष मार्केट तारकेरा देवगांव मार्केट मैं जमकर खरीदारी की जा रही है खासकर ग्रहणी महिलाएं शहर के डेली मार्केट बाजार में खरीदारी करते दिखाई दी वही इस बार₹200 से लेकर ₹800 तक का तिलकुट बाजारों में बिक रहा है वहीं रेवाड़ी ₹50 पैकेट एवं तिलकुट लड्डू₹200 किलो से लेकर₹300 किलो तक बिक रहा है वहीं मुड़ी लड्डू चूड़ा लड्डू की बिक्री भी बाजारों में जोरों पर है वही बाजार में पतंग एवं लड़ाई की बिक्री भी हो रही है वहीं मकर संक्रांति को लेकर घेवर की बिक्री भी देखी जा रही है खासकर शहर के बाजार समेत इस्पात अंचल के आम बागान सेक्टर 18 मार्केट इस्पात मार्केट के बाजारों में भी लोगों के द्वारा खरीदारी की जा रही है मकर संक्रांति को लेकर शहर के बाजार में आज भीड़ देखने को मिली वहीं दूसरी और मिठाई दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है छोटे बच्चों के द्वारा पतंग की खरीदारी की जा रही है वहीं दूसरी ओर मकर संक्रांति को लेकर राउरकेला शहर के कई संगठनों के द्वारा पूरी तरकारी पकौड़ी गुलगुला घुघनी का वितरण भी किया जाएगा

