राउरकेला:13//1,(कलिंग समाचार)विप्र फाउंडेशन के द्वारा देवभूमी योगनगरी ऋषिकेश के पावन धरा में 10 – 11 जनवरी दो दिवसीय नायक प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। ओडिशा जोन 10 के प्रांतिय और चैप्टर के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ लिया। इस शिविर में देश एवं विदेश कैसे चयनित लगभग 500 नायकों को नेतृत्व, संगठन क्षमता और सामाजिक दायित्वों का प्रशिक्षणदिया गया। ओडिशा प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय महेश शर्मा के नेतृत्व में प्रांतिय महासचिव टिंकू चौमाल, कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा , महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती अनिता जोशी, चैप्टर अध्यक्षा श्रीमती सीमा चौमाल(राउरकेला), श्रीमती माधवी शर्मा(संबलपुर), चैप्टर अध्यक्ष सुभाष जोशी(राउरकेला), सचिव शशिकांत शर्मा(संबलपुर) ने प्रशिक्षण शिविर में शामिल हो कर लाभ उठाया । राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती पुनम शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ओडिशा प्रभारी श्री पुरूषोत्तम शर्मा एवं प्रांतीय कारयकारिणी सदस्य श्री रामोतार शर्मा भी इस शिविर में उपस्थित थे ।विप्र उंडेशन राष्ट्रीय संस्थापक आदरणीय सुशील जी ओझा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डाॅ सुनिल जी शर्मा ने पधारें हुए नायकों को अपने जोन एवं चैप्टर के प्रशिक्षण शिविर के बारे में जानकारी दी । राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम जी गुरुजी ने पांच सूत्र संपर्क, संवाद,बैठक,प्रवास एवं समर्पण के माध्यम से विप्र फाउंडेशन के नींव को मजबूत करने का आह्वान किया। आदरणीय स्वामी अवधेशानन्द जी गिरी एवं अभयानंद जी महाराज ने भी ब्राह्मण समरसता एवं सशक्त समाज बनाने के गुण बताए। प्रशिक्षण शिविर के अंतिम सत्र में सभी नायकों को मेमोंटो एवं प्रशिक्षण शिविर प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया और सभी विप्र बंधुओ ने विदाई ली।

