राउरकेला।21//12,(कलिंग समाचार) श्री सत्य साईं सेवा संगठन, राउरकेला समिति के तत्वावधान में 21 दिसंबर (रविवार) को बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम, बिसरा चौक में ‘श्री सत्य साईं रन एंड राइड’ मैराथन एवं साइकिल रैली का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में देश के 60 शहरों में एक साथ आयोजित किया गया था और भारत सरकार के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ से भी जुड़ा रहा।राउरकेला में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। करीब 2800 से अधिक प्रतिभागियों ने श्री सत्य साईं रन एंड राइड में हिस्सा लिया। सुबह 6:30 बजे मैराथन की शुरुआत हुई।विधायक दुर्गा तांती व चैंबर के पूर्व अध्यक्ष शुभ पटनायक ने हरी झंडी दिखा कर सबको रवाना कियम प्रतिभागियों ने 3 किमी (सेक्टर–21), 5 किमी (सेक्टर–2) और 10 किमी (आमबागान चौक) की दूरी तय कर पुनः स्टेडियम में वापस लौटे।कार्यक्रम के दौरान बरगढ़ जिले से आमंत्रित कलाकारों ने घुमुरा, ढोल-ढुली तथा पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। जिला अध्यक्ष मनोज रथ, संयोजक विजय कुमार महापात्र, प्रसंजीत दास, प्रो. हृषीकेश नायक, करुणाकर पटेल, लिली पटेल, विभूति पटनायक एवं साहेब पटनायक सहित पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाया।

