राउरकेला:30//11,(कलिंग समाचार) सेक्टर 4 स्थित राउरकेला कॉलेज यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी का तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा रेडक्रॉस शिक्षा और प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। सुंदरगढ़ जिले के 33 महाविद्यालयों और विद्यालयों के 125 स्वयंसेवकों और 51 काउंसलरों ने इस शिविर में भाग लिया।कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र कुमार जेना की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व रेडक्रॉस काउंसलर रश्मिरंजन राउत, जिला रेडक्रॉस समन्वयक सुमन्त कुमार द्विवेदी, जिला संयोजक अजीत कुमार साहू, मनोज कुमार दलेई, काउंसलर रणजीत कुमार प्रधान तथा कॉलेज के सभी प्राध्यापकों और अध्यापिकाओं ने भाग लिया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का संचालन श्री राउत ने किया था।स्वयंसेवकों के कौशल विकास के लिए इस कार्यक्रम में 8 तकनीकी सत्र (Technical Sessions) और 7 प्रतियोगिताएं जैसे कि निबंध, भाषण, सामान्य ज्ञान, संगीत, नृत्य, मोबाइल पर उड़िया टाइपिंग शिक्षा, सामाजिक जागरूकता-आधारित सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।अध्यक्ष डॉ. जेना, समन्वयक श्री द्विवेदी, काउंसलर श्री प्रधान, संयोजक श्री साहू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक सेवा के प्रति छात्र-छात्राओं के समर्पित मनोभाव को प्रदर्शित करते हैं। शिविर में बाढ़, चक्रवात, भूस्खलन, भूकंप, दुर्घटना जैसे आपातकालीन खतरों के समय इन स्वयंसेवकों की भूमिका और कर्तव्यों के बारे में शिक्षा प्रदान की गई।इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला कॉलेज, दरलीपल्ली का डीएनएचएस, राजगांगपुर का डालमिया कॉलेज, सुंदरगढ़ सरकारी महाविद्यालय, बिरमित्रपुर श्रमशक्ति कॉलेज, जोगिमाल का जेबीएनएमपीपी, सुंदरगढ़ सरकारी महिला विद्यालय, बड़गांव आईटीआई, सरगीपल्ली एसआरडीएमएन पंचायत हाई स्कूल, सिहिडीहा यदुपति डिग्री कॉलेज, हमीरपुर कल्याणी राय हाई स्कूल, जलदा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय, यूजीएम हाई स्कूल, राउरकेला एसजी महिला महाविद्यालय, कनिका सरकारी हाई स्कूल, कनकतोरा सरकारी हाई स्कूल, कादोबाहाल सरकारी हाई स्कूल, इस्पात विद्यामंदिर, डामिट्स, दुदुल का भेसेज पटेल, किंजरमा का आईएमपीएस, एकमा का सरकारी हाई स्कूल, गांधी महाविद्यालय, सुंदरगढ़ वीबीएमएस हाई स्कूल, इस्पात स्वायत्त महाविद्यालय, सुंदरगढ़ सरकारी स्वायत्त महाविद्यालय, माणिकेश्वरी हाई स्कूल, हेमगीर लुहाबाहल का सरकारी हाई स्कूल, यशोदा बिष्णु हाई स्कूल, राउरकेला सरकारी स्वायत्त महाविद्यालय, वेदव्यास गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने भाग लिया था।इस कार्यक्रम के संचालन में भारती बरुआ, बंदना सोरेन, रश्मिप्रभा मथान, करुणाकर पाट्टशाणी, तारिणी नायक, रचना मिश्रा, अंकिता पाइकराया, जीवन मोहंती, संध्यारानी साहू, विक्की नाग, सुप्रिया साबत, प्रीतिस्मिता पलेई, प्रशांत प्रधान, बीरबर सुबुद्धि, सेवक सेनापति, प्रशांत कुमार कर आदि ने सहयोग किया।

