राउरकेला:19//11,(कलिंग समाचार)ओम योगा सेंटर रेलवे कालोनी व बसंती कालोनी राउरकेला, ओम पतंजलि परिवार सिविल टाउनशिप, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, प्रोग्रेसिव योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, लिव इन फिट कोलकाता के सहयोग से फ्रेंडशिप कप-2025, योगसान चैंपियनशिप का आयोजन रेलवे स्टेशन के पास गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा परिसर में 07 दिसंबर 2025, रविवार को किया गया है। इसमें आेडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, आसाम समेत अन्य राज्यों से 300 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। उस दिन सुबह 8.30 बजे गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली जायेगी जो गुरुद्वारा रोड, चौधरी पेट्रोल पंप चौक, मेन रोड, मधुसूदन चौक, बिरसा चौक, गांधी रोड होकर गुरुद्वारा पहुंचेगी। इसके बाद प्रतियोगिता शुरु होगी जो रात नौ बजे तक चलेगी। इस चैंपियनशिप का उद्देश्य राउरकेला वासियों को योग के प्रचार प्रसार करना है। देश के विभिन्न राज्यों में योगासन चैंपियनशिप का आयोजन होता है पर राउरकेला एवं आसपास के लोग वहां जाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। राउरकेला में ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता देखने एवं सीखने का मौका मिलेगा। इसमें भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र दिया जायेगा। बालक, बालिका, महिला व पुरुषों के अलग अलग 12 ग्रुप होंगे। सभी ग्रुप में 10-10 विजेताओं को ट्राफी प्रदान किये जायेंगे। इसके आयोजन में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष निर्मल सिंह, सचिव बलदेव सिंह, ओम योगा सेंटर के कोच नब किशोर धबल, एम के महतो, सोनी राउत, मनोज गुप्ता, लालसागर चौहान, सत्यनारायण तांती, के उमा शंकर पात्र,ओम योगा परिवार के कमल काबरा, सजन बंसल, शशिकांत जोशी, गोविंद चंद्र साहू, रीता गोयल, वाइ बी मिश्रा, प्रोग्रेसिव योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलाद्री मुखर्जी, चेयरमैन आलोक चटर्जी, लिव इन फिट के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार नायक समेत अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

