राउरकेला 18/11:(कलिंग समाचार) ब्राह्मणीतरंग पुलिस ने छापेमारी कर डकैती की कोशिश कर रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।सूचना के अनुसार:16 और 17 नवंबर की मध्यरात्रि में, ब्राह्मणीतरंग पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर पी बेहरा पुलिस कर्मचारियों के साथ थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त (पेट्रोलिंग) कर रहे थे। उन्हें विश्वसनीय सूचना मिलने पर, उन्होंने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी एक सुनसान जगह पर इकट्ठा होकर डकैती की योजना बना रहे थे। वे विभिन्न कारखानों में डकैती करने के लिए भुजाली, चाकू, लोहे की रॉड जैसे घातक हथियारों से लैस थे।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़े अपराध को रोका जा सका और अपराधियों को पकड़कर कोर्ट भेजा गया।ध्यान दें: आरोपी दीपक किसान पर पहले से ब्राह्मणीतरंग थाने में 15 मामले और रमेश किसान पर 2 मामले दर्ज हैं। जब्त सामान:आरोपियों के पास से दो भुजाली, एक रामपुरी चाकू, छह खाली बियर की बोतलें, 2 टॉर्च लाइट, 2 बीड़ी पैकेट के साथ-साथ सी-स्पैनर, पाना, स्पैनर, ड्रिल बिट और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। दर्ज मामला:5 आरोपियों की गिरफ्तारी किया है जिन में ब्राह्मणी तरंग थाना अंतर्गत कालोकुदुर के मुकेश उर्फ दीपक किसान 35 कलूगा किसान बस्ती के रमेश किसान 20 जियाबहाल के कृष्ण नाग 21 आईडीसी फिल्टर अंचल के विविध ढगा 20 इन लोगों को पकड़ने के बाद ब्राह्मणीतरंग थाने में बीएनएस धारा 310(4)/310(5) के तहत मामला संख्या-469 दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।

