राउरकेला:17/11/2025:(कलिंग समाचार) हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय श्री अशोक सिंघल जी की पुण्य तिथि के अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया था समय सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक कोएलनगर सी ब्लॉक कम्यूनिटी सेंटर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 40 यूनिट ब्लड संग्रह हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुनाथपल्ली विधायक श्री दुर्गा चरण तांती, भाजपा नेता हरी राउतराय जी ने दीप जला कर रक्तदान शिविर शुभारंभ किया एवं स्वर्गीय श्री अशोक सिंघल जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके राम मंदिर आंदोलन को स्मरण किया गया इस रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय बजरंग दल के ओड़िशा प्रांत के उपसभापति राजू सिंह, महानगर संयोजक सूरज महतो, लकी सिंह, सौरभ बिष्ट, देबाशीष होता, पवित्र मोहंती, आशीर्वाद बराल, और ओजस्वीनी की महानगर सभापति मोनू सेठी, निकिता दीप, तनुश्री नायक, लिप्सा रणजीत, इन सब के प्रयास से इस रक्तदान शिविर का आयोजन सफल हुआ

