राउरकेला,9//11,(कलिंग समाचार)आज उदितनगर स्थित राउरकेला नगर निगम सभागार में ओडिशा कर्मजीवी पत्रकार संघ का वार्षिकोत्सव एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। “समाज निर्माण में मूल्य आधारित पत्रकारिता” विषय पर आयोजित इस विचार गोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का उद्घाटन समाजसेवी हरिहर राउतराय ने किया।कार्यक्रम में समाजसेवी शरत परिछा, समाज समाचार पत्र के सह-संपादक जीतेंद्र मिश्र, अशोक पात्र, वरिष्ठ पत्रकार तथा प्रमेय समाचार पत्र के राउरकेला ब्यूरो प्रमुख मनोरंजन दास सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद दास मंचासीन थे।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री जगन्नाथ के समक्ष दीप प्रज्वलन से की गई। तत्पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। “बंदे उत्कल जननी” गीत गाकर कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने अपना-अपना विचार रखा वही राउरकेला इस्पात शहर के 5 मनयगन लोग जो समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं उन्हें मोमेंटो एवं फूलों का गुलदस्ता मांनपत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर ओडिशा कर्मजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार त्रिपाठी, संपादक सरोज कुमार बेहरा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार पात्र, कार्यकारिणी सदस्य गंदुर ओराम, बसंत जेना आदि ने कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्था में सहयोग किया।

