राउरकेला:31//10,(कलिंग समाचार)राउरकेला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। ब्राह्मणी तरंग थाना पुलिस ने घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले तीन साहूकारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह एलईडी टीवी, लगभग 1.3 किलोग्राम चांदी, 70 ग्राम सोना और दो बाइक (ऑडी 16 सी 7342 व ऑडी 14 एन 1621) बरामद की हैं।जिसकी कीमत दस लाख से अधिक है।जांच के दौरान झरतरंग निवासी बाबुली साहू की सात अक्टूबर को शिकायत पर दर्ज मामले में घटनास्थल से मिले फिंगरप्रिंट ने पुलिस को सुराग दिया। वैज्ञानिक जांच से कूड़ेइकेला लहूनीपाड़ा निवासी सुरेश लोहरा की पहचान हुई, जो एक आदतन अपराधी है और बिश्रा व के. बलांग थानों में भी कई मामलों में वांछित था।आगे की कार्रवाई में पुलिस ने उसके साथियों बिजाखमन, राजगांगपुर निवासी व वर्तमान में बलंडा राजगांगपुर व वर्तमान केनाल चौक ब्राह्मणी तरंग निवासी बिरसा उर्फ रमेश ओराम, कादोबहाल बिरमित्रपुर निवासी व वर्तमान में दलपोश बंडामुंडा निवासी अनिल उर्फ सुनील बा, तथा कोपसिंगा जराईकेला निवासी व वर्तमान में मंगल बाजार बोंडामुंडा निवासी रोहित इंदुवार को गिरफ्तार किया।इसके अलावा चोरी का माल खरीदने वाले तीन साहूकार सेक्टर-16 डी/384 निवासी अधीर रंजन बारिक, राजगांगपुर तांतीटोला निवासी आनंद कुमार साहा और कलूंगाख निवासी अजय कुमार साहू को भी गिरफ्तार किया गया।इस ऑपरेशन को एएसपी आर.के. मिश्रा, डीएसपी आर.आर. महापात्र और थाना प्रभारी की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और आगे की पूछताछ में और भी मामलों के खुलासे की संभावना है।

