राउरकेला:31//10,(कलिंग समाचार) इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के सतर्कता विभाग ने चल रहे सतर्कताजागरूकता सप्ताह-2025 के उपलक्ष्य में 28 अक्टूबर 2025 को पीएम श्री राजकीय उच्चतरमाध्यमिक विद्यालय, खूंटगांव में एक ग्राम सभा का आयोजन किया।महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ, आरएसपी, श्री रंजन भारती ने कार्यक्रम की अध्यक्षताकी। महाप्रबंधक प्रभारी (सीएसआर), सुश्री मुनमुन मित्रा, उप महाप्रबंधक (सतर्कता), श्री संदीप बंसल,उप महाप्रबंधक (सतर्कता), श्री एस के एस राजपूत, उप महाप्रबंधक (सीएसआर), श्री टी बी टोप्पो,एबीईओ, श्री बी. कछुआ,विद्यालय की प्रधानाचार्या, सुश्री तनुजा तांती और विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधिइस अवसर पर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों, स्थानीय अधिकारियों और आरएसपी केअधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।श्री भारती ने सभी उपस्थित लोगों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई और भ्रष्टाचार मुक्तसमाज के निर्माण में सामूहिक सतर्कता के महत्व पर चर्चा की।सुश्री मित्रा ने बच्चों में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के मूल्यों को विकसित करने कीआवश्यकता पर बल दिया और भविष्य के राष्ट्र-निर्माता के रूप में उनकी भूमिका पर बल दिया।कार्यक्रम की शुरुआत गाँव में एक उत्साहपूर्ण पदयात्रा के साथ हुई, जहाँ छात्र हाथों मेंतख्तियाँ लिए हुए थे और ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता को बढ़ावा देने वाले नारे लगा रहेथे। इसके बाद स्कूल परिसर में एक विचारोत्तेजक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमेंनैतिक आचरण के महत्व और भ्रष्टाचार के हानिकारक प्रभावों पर प्रकाश डाला गया।औपचारिक समारोह की शुरुआत गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बादछात्रों ने एक मंगलाचरण गीत और श्लोक प्रस्तुत किए। छात्रों ने ओड़िया, हिंदी और अंग्रेजी मेंभाषणों के साथ-साथ नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व पर केंद्रित कविता पाठ और सांस्कृतिकप्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और जागरूकता का प्रदर्शन किया। उनके उत्साह औरभागीदारी ने कार्यक्रम में जीवंतता और सार्थकता भर दी।सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं कोपुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में सुश्री तनुजा तांती ने स्वागत भाषण दिया। श्रीगोवर्धन समासी ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया, जबकि आरएसपी के सहायक महाप्रबंधक(सतर्कता), श्री अबनी कुमार बिस्वाल ने अंत में औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।उल्लेखनीय है कि, आरएसपी देश के अन्य भागों के साथ 27 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2025तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 मना रहा है। इस वर्ष इस सप्ताह का विषय ‘सतर्कता:हमारी साझा जिम्मेदारी’ है।

