राउरकेला:29//10,(कलिंग समाचार)सुंदरगढ़ जिले के वेदव्यास गौशाला समिति की ओर से बुधवार के दिन गोपाष्टमी मेले का भव्य आयोजन किया गया इस मौके पर सुंदरगढ़ जिला समेत राउरकेला राजगंगपुर बीरमित्रपुर बिसरा समेत सेक्टर से गो भक्त मेले में शामिल हुए वही गौ माता की सेवा करने के साथ गुड चोकर हरी सब्जी खली पुआल समेत अन्य को खाद्य सामग्री गौ माता को खिलाई गई इस गोपाष्टमी मेले में महिलाएं गौ माता की पूजा अर्चना करने के साथ लाल कपड़ा समेत रोली मोली एवं तिलक लगाकर गौ माता की पूजा अर्चना की वहीं राउरकेला शहर के विभिन्न मारवाड़ी महिला संगठनों के द्वारा गौ माता की सेवा चना की गई वहीं गौशाला में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया झारखंड टाटानगर समेत स्थानीय भजन गायकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन सुनाए गए वही मध्यान 12:30 से अल्प आहार समेत प्रसाद सेवन एवं भंडारे का आयोजन गौशाला कमेटी की ओर से किया गया इस मौके पर वेदव्यास गौशाला समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल रसूएवाला उपाध्यक्ष हरिओम बंसल सचिन प्रतीक कयाल कोषाध्यक्ष कैलाश मारोठिया सदस्यों में सुभाष बापोडिया नरेश अग्रवाल रोहित अग्रवाल विनय पांडे समेत राउरकेला शहर के अशोक अग्रवाल रूमको देवेंद्र गुप्ता मूलचंद बालोदिया विनोद बाल्टी वाला पवन अग्रवाल प्रकाश मित्तल राउरकेला जागृति महिला संगठन की अध्यक्ष अनामिका मित्तल सचिव प्रभा अग्रवाल समेत अन्य महिला संगठन के पदाधिकारी समेत राउरकेला शहर के मान्यगण लोग गोपाष्टमी मेले में शामिल हुए आज वेदव्यास गौशाला परिसर में गो भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली


