राउरकेला ://27/10//20258 //
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सोमवार की शाम सेक्टर-16 स्थित तुमकेला बालू घाट पर हजारों श्रद्धालु जुटे। व्रतधारी महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान भास्कर से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर भक्तिमय वातावरण में छठी मइया के गीत और जयघोष गूंज उठे।
इस अवसर पर बिहार संस्कृत परिषद, समीर समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने पूजा-अर्चना की व्यवस्था में सक्रिय योगदान दिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद माहौल शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा। सूर्यास्त के मनमोहक दृश्य के बीच भक्तगण भाव-विभोर होकर इस महापर्व की दिव्यता में डूबे नजर आए। चक्रवर्ती महिलाएं के पूजा अर्चना करने के बाद भक्तों के द्वारा भगवान सूर्य को अर्ध अर्पण किया गया इस मौके पर केंद्रीय आदिवासी विकास मंत्री तथा सुंदरगढ़ सांसद जुएल उराव सफेद पांपोश उप जिलापाल विजय नायक बिहार संस्कृत परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष रवि राय समिति के सदस्य गण शामिल हुए अतिथियों को दुपट्टा एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर सांसद अस्चलगामी सूर्य को अग़ अर्पण करने के साथ छठ व्रतियों को शुभकामनाएं दीं वही आज राउरकेला शहर के 16 घाटों में छठ पूजा को लेकर काफी भीड़ देखने को मिली खासकर बालू घाट के आदर्श घाट कोयल नगर के आदित्य घाट झीलपानी घाट वेदव्यास ब्राह्मणी घाट तारकेरा पेट्रोल पंप के पीछे घाट जमुना नकी घाट एयर स्टीप ओंमफेड ब्राह्मणी घाट रेलवे कॉलोनी तालाब घाट समेत अन्य घाटों में बिहार संस्कृत परिषद एवं केंद्रीय छठ पूजा समिति एवं अन्य समितियां के द्वारा छठवंशियों के लिए दूध एवं पीने का पानी की व्यवस्था की गई थी वहीं वॉलिंटियरों के द्वारा वर्तियों के लिए बिजली पानी एवं साफ सफाई की व्यवस्था की गई थी वहीं दमकल वाहिनी कमी औड्रॉप टीम के जवान सेक्टर 16 तुमकेला घाट बालूघाट आदित्य घाट एवं अन्य घाटों में तैनात दिखाई दिए वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़ी इंतजाम किए गए थे पुलिस विभाग के आला अधिकारी घाटों पर तैनात दिखाई दिए वहीं सांसद तुम केला घाट एवं विधायक शारदा प्रसाद नायक आदित्य घाट घाट पर दिखाई दिए आज छठ पूजा के प्रथम दिन शाम को घाटों में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली


