राउरकेला:18//10,(कलिंग समाचार)ओडिशा की प्रख्यात मसाला कंपनी गृहस्थी उद्योग प्रा. लि. में धनतेरस का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। फैक्ट्री परिसर में स्थित दरबार में सबसे पहले गौमाता, गुरुमाता और पितृों को दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर माँ लक्ष्मी की पूजा आरंभ हुई।यह शुभ पूजन बिसरा के गुरुजी श्री जनार्दन वशिष्ठ जी द्वारा सम्पन्न कराया गया।पूजा में मुख्य यजमान के रूप में संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गोकुल आनंद बगड़िया जी ने पूजा-अर्चना की। साथ ही सी.एम.डी. श्री गणेश प्रसाद बगड़िया जी, डायरेक्टर श्रीमती मंजू देवी बगड़िया जी, एवं सी.ई.ओ. श्री अमित अग्रवाल जी ने भी उपस्थित रहकर माँ लक्ष्मी की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।पूजा के उपरांत संस्था के सभी सदस्य एवं कर्मचारी मिलकर आरती में शामिल हुए। गृहस्थी उद्योग अपनी गुणवत्ता के साथ-साथ देश के सभी त्योहारों को एक परिवार की तरह मनाने के लिए जानी जाती है। यहाँ हर उत्सव में कर्मचारियों की भागीदारी और पारिवारिक सौहार्द देखने लायक होता है।अंत में डायरेक्टर श्रीमती मंजू देवी बगड़िया जी ने सभी कर्मचारियों एवं उपस्थित जनों को दीवाली उपहार वितरित किए।इस सफल आयोजन में सी.ई.ओ. श्री अमित अग्रवाल, श्री सीताराम बगड़िया, श्री प्रफुल्ल पात्रो, श्री अभिनाश मिश्रा, श्री मुकेश ठाकुर, एच.आर. श्रीमती संगीता कुंडू, श्रीमती अंजलि साहू, मिस सुभाश्री राय, तथा श्री टी. पुरूषोत्तम जी का विशेष योगदान रहा।

