राउरकेला:8//10,(कलिंग समाचार)कोयल नदी तट पर अवैध बालू तस्करी का खेल एक बार फिर बेनकाब हुआ है। बताया जा रहा है कि राउरकेला के बिश्रा थाना क्षेत्र के तेतरकेला इलाके से लंबे समय से बालू की चोरी कर ट्रकों में भरकर झारखंड और राउरकेला के विभिन्न हिस्सों में भेजी जा रही थी।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह तस्करी कुछ प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों की मिलीभगत से बेधड़क चल रही थी। आरोप है कि माइनिंग विभाग और बिश्रा पुलिस को लगातार शिकायतें मिलने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।आखिरकार बंडामुंडा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई की और तीन अवैध बालू लदे हाइवा ट्रकों को जब्त कर लिया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस अवैध धंधे में स्थानीय क्षेत्र के एक पुराने बालू माफिया की संलिप्तता होने की आशंका जताई जा रही है।इस घटना के बाद प्रशासनिक ढिलाई और विभागीय “सेटिंग” को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी फैल गई है। लोगों ने मांग की है कि बालू माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए कोयल नदी क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाई जाए।
