रघुनाथपाली थाना क्षेत्र की घटना में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राउरकेला:7//10,(कलिंग समाचार)रघुनाथपाली थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। यह शर्मनाक वारदात उस समय हुई जब पीड़िता सोमवार की रात मे रेल पटरी होते हुए खरिया बहाल के रास्ते काम कर घर लौट रही थी।रास्ते मे रोक कर एक बदमाश से उससे दुष्कर्म किया।पीड़िता की शिकायत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदेह के आधार पर इस घटना के मुख्य आरोपी कान्हू चरण जेना को गिरफ्तार किया।मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मेडिकल टेस्ट कराया गया,जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात उस समय घटी जब एक विवाहित महिला अपने घर लौट रही थी। थाना के नजदीक ओवरब्रिज के पास रेलवे लाइन किनारे यह दुष्कर्म हुआ। बताया जा रहा है कि एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा युवक भी ऐसा करने की कोशिश कर रहा था, तभी महिला उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली।महिला ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद रघुनाथपाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता और आरोपियों दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

