राउरकेला:4//10:(कलिंग समाचार)के बिरजापाली स्थित समलेश्वरी दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से विसर्जन शोभा यात्रा भव्य रूप से निकल गई इस विसर्जन शोभायात्रा में सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में स्थानीय अंचल के पुरुष महिलाएं एवं युवा वर्ग शामिल हुए महिलाओं के द्वारा मां दुर्गा को विसर्जन के दौरान काफी संख्या में शामिल होने के साथ मां को विदाई दी बिरजापाली से निकलकर उदित नगर अंबेडकर चौक होते हुए राउरकेला महानगर निगम कार्यालय होकर रिंग रोड होकर बालू घाट कृत्रिम तालाब मा दुर्गा की मूर्ति को ट्रक में सुशोजित करके ले जाया गया इस विसर्जन शोभा यात्रा में काफी संख्या में स्थानीय अंचल के लोग समेत युवा वर्ग शामिल हुए वहीं डीजे की धुन पर नाचते गाते नजर आए समलेश्वरी दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष परीक्षित सागर उपाध्यक्ष ज्योति विभार महासचिव संग्राम राउत कोषाध्यक्ष श्रीनाथ सिंदूर सलाहकार अंकुर सागर समारोह विभार सेमत वरिष्ठ सदस्य शामिल थे इसी प्रकार उदित नगर द्वारकापुरी होटल के सामने उदितनगर दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा विसर्जन शोभा यात्रा भव्य रूप से निकल गई झारखंड के टाटानगर से आए डंका पार्टी के द्वारा बाजा बजाने के साथ कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य गण विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल हुए शाम 7:बजे यह विसर्जन शोभा यात्रा पूजा पंडाल से आरंभ होकर अंबेडकर चौक होते हुए हनुमान वाटिका त्रिशक्ति मंदिर से रिंग रोड होकर बालूरघाट कृत्रिम तालाब पहुंची जहां प्रशासन के द्वारा हर प्रकार की व्यवस्था की गई थी क्रेन की सहायता से मां की मूर्ति को कृत्रिम तालाब में विसर्जन किया गया पूजा कमेटी के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल सचिन राजेंद्र साहू नीरू अग्रवाल प्रीतम साहू विमल साहू कता आशु साहू समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य गण विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल हुए

