गरीबों का सहारा बना नर सेवा नारायण सेवा। जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर कपड़ा व अन्य सामग्री वितरण
राउरकेला:28//9,(कलिंग समाचार)सामाजिक संगठन नर सेवा नारायण सेवा की ओर से आज रविवार के दिन 25 वन साप्ताहिक बाजार राउरकेला के हरियाणा भवन के समक्ष लगाया गया जिसमें नर सेवा नारायण सेवा के सभी पदाधिकारी शामिल हुए इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा नागरिक संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल अधिवक्ता एवं सम्मानित अतिथि के रूप में प्रयास संगठन के अध्यक्ष सरोज नायक एवं राजस्थान परिषद के पूर्व अध्यक्ष बद्री नारायण महेश्वरी समेत नर सेवा नारायण सेवा के अध्यक्ष सुभाष बापोडिया समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे इस मौके पर संगठन की ओर से जरूरतमंद लोगों को निशुल्क व्हीलचेयर कपड़े एवं अन्य सामग्री वितरण किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा की ओर से जो सेवा स्वरूप काम किया जा रहे हैं खासकर जरूरतमंद लोगों को इस प्रकार की सहायता की जा रही है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है खासकर युवा वर्ग को इस प्रकार के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के साथ-साथ घरों में जो भी पुराने कपड़े या अन्य सामग्री है उन्हें जरूरतमंद लोगों को इस संगठन से जोड़कर प्रदान करनी चाहिए वहीं इस प्रकार के कार्य के लिए मैं हर समय तैयार हूं किसी भी प्रकार की सेवा के लिए इस मौके पर नर सेवा नारायण सेवा के सुभाष बापुडिया जी ने बताया कि दानदाताओं के द्वारा यह सामग्री वितरण की जा रही है इस संगठन के द्वारा यह 25 वन साप्ताहिक बाजार लगाया गया है जिसमें निशुल्क जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर से लेकर कपड़े व अन्य सामग्री प्रदान की जाती है आगे भी जरूरतमंद लोगों को इस प्रकार शहर के अन्य अंचलों में बाजार लगाकर जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी आज इस मौके पर संगठन के रमेश गोपाल वासिया कृष्ण कुमार पोद्दार चंदन अग्रवाल महेश अग्रवाल विष्णु दयाल अग्रवाल सुभाष गुप्ता राम भजगर्ग भूपेश जोशी ज्योति जोशी पुरुषोत्तम चौमाल सरोज चौमाल समेत अन्य शहर के मनयगढ़ लोग शामिल थे एवं इस प्रकार के कार्य की प्रशंसा किए


