2 अक्टूबर को सेक्टर-13 मिलन मैदान रावण दहन कार्यक्रम
राउरकेला।27//9,(कलिंग समाचार) श्री दशहरा पूजा समिति राउरकेला ने शनिवार को लोरेटो इंग्लिश स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि इस वर्ष विजयादशमी उत्सव का आयोजन 2 अक्टूबर 2025 को सेक्टर-13 मिलन मैदान में संध्या 6 बजे से किया जाएगा। समिति के संयोजक सुरेश केजरीवाल और अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष समिति की नई टीम का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, सचिव पवन खेमानी और कोषाध्यक्ष गौरव सिंघल शामिल हैं।उन्होंने बताया कि इस बार रावण दहन, विजयादशमी उत्सव और भगवान श्रीराम का राजाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए 55 फीट ऊँचे रावण और 50 फीट ऊँचे कुंभकर्ण का पुतला तैयार किया जा रहा है, जिसका निर्माण आगरा से आए कारीगर शौकत अली और नियुक्त अली कर रहे हैं। कार्यक्रम की खासियत भव्य आतिशबाजी, कोल्ड फायर और डिजिटल लाइटिंग का मनमोहक प्रदर्शन रहेगा।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ललित केजरीवाल, विवेक पोद्दार, दर्शित ठक्कर, गौरव अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, किसान अग्रवाल, देवांश अग्रवाल, भवानी भाई सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओरम, सम्मानित अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ. सुभांकर महापात्रो, राउरकेला विधायक श्री सारदा प्रसाद नायक और रघुनाथपाली विधायक श्री दुर्गा तांती रहेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में डीआईजी वेस्टर्न रेंज श्री बृजेश राय, राउरकेला एडमिनिस्ट्रेटर मिस धीना दस्तगीर, एसपी श्री नीतेश वाधवानी और आरएसपी डायरेक्ट इंचार्ज श्री आलोक वर्मा शामिल होंगे।समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस भव्य आयोजन में शामिल होकर विजयादशमी पर्व की गरिमा को और बढ़ाएँ।

