राउरकेला:24//9,(कलिंग समाचार) शहर के पावर हॉउस पार्किंग के एरिया, गणेश पूजा मैदान के सामने की एक बंद गुमटी नुमा दुकान मुस्ताक बैटरी रिपेरिंग शॉप में बुधवार सुबह शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। गुमटी से उठती दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।पुलिस मौके पर पहुचते ही गुमटी की छोटी सी खिड़की से शव की उपस्थिति का पता चला। थाना प्रभारी विभत्स प्रधान, एसआई सिद्धार्थ महापात्र, और एसआई मधु महणती समेत टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। शुरुआती जांच में गुमटी का मालिक मुस्ताक शहर में न होने के कारण शव की पहचान लंबे समय तक स्पष्ट नहीं हो पाई।घंटों की मशक्कत के बाद मृतक के रिश्तेदार, भतीजे, के माध्यम से शख्स की पहचान हुई। मृतक 53 वर्षीय मोहम्मद इजराइल, बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र, राजहट गांव का निवासी था। गुमटी अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने गेट काटकर शव बाहर निकाला। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया गया कि मृतक की मौत दो-तीन दिन पहले हुई थी।पोस्टमार्टम और पंचनामा करने के बाद शव को भतीजे को सौंप दिया गया। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा।जानकारी के अनुसार, इजराइल शादीशुदा होते हुए भी पिछले 20 साल से राउरकेला में गुमनाम जीवन जी रहा था, और अपने गांव नहीं लौटता था। इस बात ने उसकी जिंदगी और मौत के पीछे एक रहस्य को जन्म दिया है

