राउरकेला:24//9,(कलिंग समाचार)राउरकेला पुलिस ने एमएसक्यू ऐप से 2 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी के एक बड़े मामले में मुख्य साजिशकर्ता अशोक बड़ााइक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई दस्तावेज, सिम कार्ड, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड और पैन कार्ड भी जब्त किए हैं।जानकारी के अनुसार, यह गिरोह एमएसक्यू नामक ऐप का उपयोग कर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहा था। आरोपी विभिन्न प्रकार के फ्रॉड के माध्यम से निवेशकों और आम नागरिकों से भारी रकम हड़प रहे थे।बुधवार की दोपहर में एसपी नितेश वाधवानी ने बताया की इस ठगी की शिकायत मिलते ही विशेष जांच दल के माध्यम से आरोपियों की पहचान की और बुधवार की सुबह एक सघन छापेमारी के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अगले जांच और साक्ष्य संग्रह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और उनकी कार्रवाई से कई लोग आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की भी पहचान की जा रही है, और जल्द ही उनके खिलाफ अतिरिक्त गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।ठगी के शिकार लोगो ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा, “इस तरह की तेज और निर्णायक कार्रवाई से लोगों में सुरक्षा और भरोसे की भावना बढ़ेगी।”राउरकेला पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन धोखाधड़ी पर कोई समझौता नहीं होगा, और वह लगातार ऐसेमेामलों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी। बता दें की दो दिन पहले सोमवार को बड़ी संख्या में ठगी के शिकार निवेशक एसपी ऑफिस पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई जिसे एसपी ने गंभीरता से लेते हुए कार्यवाई की।अब देखना है की निवेशकों का पैसा वापस मिलता है या नहीं।


